डग: कुंडीखेड़ा के राजकीय विद्यालय में नौ विद्यालयों के बीच निपुण मेले का आयोजन हुआ
Dug, Jhalawar | Oct 3, 2024 कुंडीखेड़ा के राजकीय विद्यालय मे भारत सरकार के निपुण भारत अभियान के तहत शिक्षा विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर निपुण मेला आयोजित किया गया। मेला संयोजक सुनील कुमार राठौर व ओमप्रकाश ने बताया कि पीईईओ के अधीन 9 विद्यालयों के लगभग 150 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को शारीरिक , मानसिक, सामाजिक निपुणताओ के तहत प्रतियोगिता करवा कर पुरस्कृत किया गया।