डग: भवानीमंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन
Dug, Jhalawar | Oct 1, 2024 भवानीमंडी में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राज्य की भाजपा सरकार के दस माह के शासन में जनहित में कोई निर्णय नहीं ले सकने, बिजली कटौती, बदहाल स्वास्थ्य सेवा, अतिवृष्टि से फसलों में नुकसान होने आदि समस्याओं को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने उखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अतिवृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है, क्षेत्र का किसान बहुत परेशान है।