बहेड़ी: गुरसौली गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर गेहूं के खेत में मिले पशुओं के अवशेष, मौके पर पहुंची पुलिस
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसौली से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर आज 13 अप्रैल दिन में करीब एक बजे एक गेहूं के खेत में पशुओं के अवशेष देखे गए अवशेष देखे जाने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई आनन फानन में इंस्पेक्टर संजय तोमर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद घटना स्थल पर डॉक्टर को बुलाया गया।