भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार दोपहर 1 बजे पलामू रेंज के डीआईजी से मुलाकात की और पलामू जिले में बढ़ रहे अपराधों पर ज्ञापन सौंपा। भाकपा जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि पलामू में अपराधी, भूमि माफिया एवं कोयला माफिया हावी हैं। अपराध करने के बाद समाजसेवी बन के घूम रहे हैं। ऐसे समाजसेवियों से समाज को बचाने की जरूरत है।