गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के चना कला गांव में बुधवार को सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर विद्यासागर कुमार की मौत
Garhwa, Garhwa | Sep 30, 2026 गढ़वा थाना क्षेत्र के चना कला गांव में बुधवार को सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर विद्यासागर कुमार की मौत हो गयी। सर्पदंश के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी हालत बिगड़ती चली गयी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने के लिए ले गये।करीब छह घंटे बाद गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।