हैदरगढ़: नरायनपुर गांव में 26.50 लाख में जमीन बेचने के बाद किसान लापता, बेटे ने अपहरण और धमकी का लगाया आरोप
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी शिवकुमार के पिछले तीन दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि जमीन बेचने के बाद उन्हें अगवा किया गया है। बेटे रामदीन ने दो लोगों पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है और अपहरण, धमकी तथा जबरन जमीन लिखवाने की साजिश का आरोप लगाया है।