परसवाड़ा: बच्चों के स्कूल मार्ग को लेकर विवाद, सरपंच समेत 6 घायल; एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
ग्राम चीनी के बर्राटोला में बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए रास्ता खोलने को लेकर चल रहा विवाद शनिवार देर शाम को हिंसक हो गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी में ग्राम पंचायत की सरपंच प्रमिला हैराम उइके सहित 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शासकीय भूमि पर अत