**पार्षद की शिकायत का असर: हरकत में आई नगर पालिका, पानी की टंकी साफ, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस**
**टीकमगढ़।** वार्ड-6 की पार्षद रजनी पूनम जायसवाल द्वारा दूषित पेयजल और पानी की टंकी की बदहाल स्थिति उजागर किए जाने के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया। हनुमान चालीसा मंदिर के पास स्थित टंकी की तत्काल सफाई कराई गई, सुरक्षा जाल लगाया गया और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष एवं प्रशासक डिप्टी कलेक्टर अंजली शर्मा ने बताया कि टूटी सीढ़ियों की मरम्मत भी जल्द शुरू होगी। साथ ही शहर की सभी पानी की टंकियों के पानी के नमूने जांच के लिए पीएचई विभाग भेजे गए हैं, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।