बिहारीगंज: 15 दिनों से लापता विवाहित महिला सकुशल बरामद, 164 के बयान के लिए भेजी गई मधेपुरा
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 15 दिनों से लापता विवाहित महिला को पुलिस ने स्थानीय बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। पति ने आवेदन में आरोप लगाया था कि संजीव कुमार नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को मोटरसाइकिल से अपने साथ ले गया। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को महिला को धारा 164 के तहत बयान के लिए मधेपुरा न्यायालय भेजा गया है।