श्रीनगर की महिला सुनीता ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि साहब यादव ने घर में घुसकर उन्हें मारपीट की और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग गया। घटना में महिला का मोबाइल और पैसा गायब हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।