लखीमपुर: मोहम्मदपुर में कुएं में जूठन फेंकने का विरोध, गर्भवती महिला समेत तीन घायल, पलायन पर SHO ने दी जानकारी
लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में प्राचीन कुएं में जूठन और हड्डियां फेंकने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोस के इसराइल अली, वारिस अली, शाहबाज और इश्तियाक समेत अन्य लोगों ने प्रदीप वर्मा को लाठी-डंडों से पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंची रेनू वर्मा और कलावती को भी मारपीट में चोटें आईं।