शिवपुरी नगर: कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: कन्या छात्रावास की अधीक्षिका प्रीति सूर्येश हटीं, खाने में कीड़े और अव्यवस्थाओं पर गिरी गाज
शिवपुरी शहर के शासकीय अनुसूचित जाति कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में छात्राओं द्वारा लगातार उठाई जा रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने शनिवार की दोपहर 1 बजे बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में अव्यवस्थाओं और अधीक्षिका की लापरवाही सामने आने के बाद छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती प्रीति सूर्येश को उनके प्रभार से मुक्त कर दिया गया है