पहाड़ी: पहाड़ी में एसपी ने 4 करोड़ 14 लाख रुपए की लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर 464 लैपटॉप बरामद
पहाड़ी पुलिस व DST टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ 14 लाख रुपये की लूट का खुलासा किया। पुलिस ने महाराष्ट्र से लूटकर लाए गए 464 लैपटॉप, एक बलेनो कार बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसपी की लगातार कार्रवाई अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्यवाही की जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली है।