गुना नगर: सड़कों पर गुंडागर्दी और ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई, 14 वाहन ज़ब्त, ₹20000 जुर्माना
गुना में यातायात पुलिस ने एसपी के निर्देशन में सड़कों पर गुंडागर्दी करने वाले बाइकर और पटाखा आवाज बुलेट बाइक, ओवरलोड ट्रैक्टर, वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही की। 25 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, मोडिफाइड साइलेंसर के जरिए बुलेट से पटाखे जैसी आवाज करने, स्कूल बसों, ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 14 वाहनों पर ₹20000 का जुर्माना किया। नियम पालन करने हिदायत दी है।