गोरखपुर: मां-बेटी के सामने किराना दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, जमीन विवाद में हुआ हमला, मुख्य आरोपी सहित कई हिरासत में
गुलरिहा थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में दिन बुधवार देर रात्रि एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई,जहां मां और पत्नी के सामने ही किराना दुकानदार की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है,जबकि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।जमीन विवाद में हत्या की गई है