शिवपुरी: सिरसौद पुलिस ने बाइक पर अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा
शिवपुरी जिला के सिरसौद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर खोरघार मार्ग पर चेकिंग लगाई गई। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक प्लास्टिक कट्टे में 50 देसी शराब के क्वार्टर बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने।