धौलपुर: रेलवे निर्माण ने शहर की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, ओण्डेला रोड से सब्जी मंडी तक रोज लग रहा लंबा जाम, आमजन बेहाल
शहर में रेलवे विभाग का निर्माण कार्य अब आमजन के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। ओण्डेला रोड स्थित रेलवे फाटक के पास सर्विस रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते सड़क का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है। इसके कारण पूरे मार्ग का यातायात केवल एक ही लेन से संचालित हो रहा है, जिससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है। सुबह और शाम के समय हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते है