खंडवा: खंडवा में जानवरों की चर्बी से बन रहे 'नकली घी' का भंडाफोड़, 79 ड्रम बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा में प्रशासन ने इमलीपुरा क्षेत्र में एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर पशुओं की चर्बी से नकली घी बनाने के बड़े काले कारोबार का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से 79 डिब्बे और 9 बड़े ड्रम जब्त किए हैं, जिनमें नकली घी, पशुओं की हड्डियां और चमड़ी सहित चर्बी बरामद की है, इसकी जांच कराई जा रही है...