बाड़मेर: धोरीमन्ना और DST पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 अवैध पिस्टल, 12 कारतूस, 1 बाइक बरामद कर 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Jan 20, 2024 बाड़मेर जिले की DST और धोरीमन्ना थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 6 अवैध देसी पिस्टल एवं 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद कर 3 हथियार तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी है.