बाड़मेर: जिले की समाज सेविका और नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित रूमा देवी अयोध्या धाम के लिए हुईं रवाना
Barmer, Barmer | Jan 19, 2024 जिले की ख्याति प्राप्त फैशन डिजाइनर, समाज सेविका और नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित रूमा देवी शुक्रवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुईं। अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक व भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित रूमा देवी ने आज बाड़मेर में विभिन्न मंदिरों के दर्शन करते हुए अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया।