बाड़मेर: शहर की ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरों ने सरकारी क्वार्टर में की चोरी, मामला दर्ज
Barmer, Barmer | Jan 19, 2024 बाड़मेर शहर की ऑफिसर्स कॉलोनी में शुक्रवार को चोरों ने एक सरकारी क्वार्टर में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए उसमें से गहने और एक मोबाइल चुरा लिया। क्वार्टर में रहने वाले आर राजेश कुमार वारदात के वक्त ड्यूटी पर गए हुए थे और उनकी पत्नी जॉब पर गई हुई थी दिन में 3 बजे घर लौटे तो वारदात की जानकारी मिली जिसके कोतवाली पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया।