बाड़मेर: बाड़मेर में स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत बाड़मेर के श्री चंचल प्राग मठ परिसर में सफाई की गई
Barmer, Barmer | Jan 20, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत आज बाड़मेर के श्री चंचल प्राग मठ परिसर में सफाई की गई। बाड़मेर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल, बाड़मेर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा और अन्य भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान से जुड़कर पुण्य भागी बनें।