धौलपुर: MCH वार्ड में जिला कलेक्टर का अचानक छापा, गुटखा खाने वालों को खदेड़ा, हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी पर फूटा गुस्सा
जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी सोमवार को अचानक जिला अस्पताल के MCH वार्ड पहुंच गए। कलेक्टर के अचानक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने पार्किंग व्यवस्था देखी, जहां अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई गई। इसी दौरान अस्पताल परिसर में गुटखा खाते मिले लोगों को जिला कलेक्टर ने मौके से खदेड़ा और जुर्माना भी लगाया। निरीक्