वारिसलीगंज: वारसलीगंज बाजार में मारपीट करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
वारसलीगंज बाजार में मारपीट करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जहां गिरफ्तार युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में की गई है। बाइक में स्टैंड लगाने को लेकर विवाद हो गया और इसी दौरान मारपीट की गई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दी गई है।