महोबा: काली पहाड़ी गांव में बुजुर्ग महिला ने मकान के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 6, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के काली पहाड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय मुलिया पत्नी श्रीपत नामक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणों के चलते सुने मकान के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग महिला कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।