पीरटांड: गिरिडीह में हॉकी को नई पहचान देने के लिए हॉकी संघ का गठन, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण और मंच।
जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को 2 बजे कोलड़ीहा स्थित वार्ड पार्षद नूरुल होदा के कार्यालय में हॉकी गिरिडीह संघ का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सदस्य युगल किशोर महतो और नूरुल होदा ने की। सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में सुमित कुमार को अध्यक्ष, शबाना परवीन को महासचिव और नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।