विदिशा नगर: ग्राम रूसिया में 56 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहर खाया, इलाज के दौरान मौत, PM कराया गया
कुरवाई थाना क्षेत्र के ग्राम रूसिया में रहने वाले 56 वर्षीय देशराज राजपूत द्वारा अज्ञात कारण के चलते रविवार को जहरीले पदार्थ का सेवन किया था तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज विदिशा में रेफर कर भर्ती कराया गया इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई सोमवार दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मर्ग डायरी कुरवाई थाने भेजी जाएगी।