गिरियक: गिरियक थाना पुलिस ने सतौआ पंचायत के मुखिया पति की हत्या के सात आरोपियों के घरों पर चिपकाया इश्तेहार
गिरियक थाना पुलिस ने सतौआ पंचायत के मुखिया पति की हत्या के सात आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है. गिरियक थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि इन फरार सात आरोपियों के घरों पर ढोल बाजे बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया है और इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.