गिरियक: संगतपर मोहल्ले में विवाहिता की हत्या मामले में तीन नामजद समेत अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
गिरियक थाना के संगतपर मोहल्ले में बीते शनिवार की देर रात विवाहिता की हत्या मामले में रविवार की संध्या गिरियक थाना में तीन नामजद पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरियक थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि मृतका सुनीता देवी का शव रविवार की सुबह उसके ससुराल संगतपर मोहल्ले से बरामद किया गया था.