गिरियक: स्मार्ट मीटर के विरोध में पावापुरी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला शांति पैदल मार्च
Giriak, Nalanda | Aug 30, 2024 पावापुरी से शुक्रवार को कांग्रस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में शांति पैदल मार्च निकाला और बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाये जाने के निर्णय का विरोध किया. रैली का नेतृत्व कर रहे गिरियक प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश रौशन ने कहा कि बिजली विभाग स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगने का काम बंद करे.