मेदिनीनगर (डालटनगंज): मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चेतमा पुलिस पिकेट को दिए दस कूलर और एक प्यूरीफायर, एसपी कार्यालय में हुआ कार्यक्रम
वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे अपने विधायक कोटे की राशि से चेतमा पुलिस पिकेट के लिए दस कूलर और एक प्यूरीफायर प्रदान किया। इस सिलसिले में एसपी कार्यालय में वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री के आगमन पर उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी और डीएसपी राजेश यादव मंत्री को लेकर कार्यालय तक आए।