होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम नगर पालिका ने महावीर टॉकीज के पास ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया
नर्मदापुरम में कलेक्टर के निर्देश पर शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए लगातार नगर पालिका अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे नगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए महावीर टॉकीज के पास एक जमीन पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर रहे।