पुपरी: भिट्ठा थाना की पुलिस मोर्चा सम्भालकर फिसलन बाले स्थान पर राहगीरों का बना सहारा
भिट्ठा थाना क्षेत्र में हुई बारिश के कारण एनएच 227 तेल डिपो के समीप सरक पर फिसलन हो गया था। जिसकारण वाहन चालकों को लगातार दुघर्टना का खतरा बना हुआ था। सूचना पर भिट्ठा थाना की पुलिस गुरुवार की रात 9 बजे मोर्चा संभालकर फिसलन बाले स्थान को ब्लाक कर वाहन चालकों को सुरक्षित मार्ग से निकलने का संकेत देते रहे। पुलिस के इस कार्रवाई को लोगो ने प्रसंशा की है।