सिंघेश्वर: पार्किंग बंदोबस्ती विवाद: न्यास सदस्यों ने खोला मोर्चा
सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति में नया विवाद सामने आया है। समिति के कई सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पार्किंग बंदोबस्ती रद्द करने के फैसले को बिना उनकी सहमति के "सर्वसम्मति" बताकर आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया। सदस्यों का कहना है कि बैठक में केवल स्पष्टीकरण मांगने पर चर्चा हुई थी। मामले की शिकायत डीएम और बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद से की गई है।