नटेरन: आमखेड़ा कालू में ग्रामसभा में किसानों ने नरवाई नहीं जलाने की शपथ ली
विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में नरवाई प्रबंधन हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नटेरन विकासखंड के ग्राम आमखेड़ा कालू में आयोजित ग्रामसभा में किसानों को खेतों में आग न लगाने की शपथ दिलाई गई। नायब तहसीलदार पीयूष जैन ने किसानों को सचेत किया कि नरवाई जलाने से मिट्टी के पोषक तत्व और मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं, जिससे