कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया, 42 लाख की कीमत की स्मैक बरामद
Kairana, Shamli | Jun 24, 2026 कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक गौरव चौहान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में आपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 211 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शौकीन निवासी गांव भूरा बताया।