बड़ौद: ग्राम मदकोटा में जारी श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन मारकंडेय ऋषि के चरित्र का किया वर्णन
ग्राम मदकोटा में आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन रविवार दोपहर 3 बजे कथावाचक पंडित गोपाल कृष्ण पाराशर ने श्रद्धालुओं को मारकंडेय ऋषि के चरित्र से जुड़ी विभिन्न कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान शिव की भक्ति, श्रद्धा एवं आस्था के महत्व को विस्तार से समझाया। पंडित पाराशर ने मारकंडेय ऋषि की भगवान शिव के प्रति अटूट भक्ति का प्रसंग सुन