हज़ारीबाग: समाहरणालय सभागार में जिला 20 सूत्री समिति की बैठक, कई विभागों की समीक्षा हुई, कई निर्देश दिए गए
हजारीबाग जिला के प्रभारी मंत्री सह अध्यक्ष जिला 20 सूत्री श्री सत्यानंद भोक्ता श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग,झारखंड सरकार की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं जिला योजना समिति की बैठक आज शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा अधिकारी विभागीय कार्यों एवं जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन करें।