हज़ारीबाग: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बरही चौक में रिश्वत लेते वनरक्षी को किया गिरफ्तार, वन परिसर पदाधिकारी फरार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने बरही वन के वनरक्षी बासुदेव भक्त मालाकार को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी बरही चौक से की गयी है. बासुदेव पर आरोप है कि वह एक केस से नाम हटानें के लिए घूस ले रहा था. एसीबी के आने के भनक लगते ही इस मामले का मुख्य आरोपी वन परिसर पदाधिकारी अमर आनंद चौधरी फरार हो गया।