वाराणसी में 32 किलो गांजा बरामद, पशु आहार की आड़ में तस्करी का खुलासा | Varanasi Police | Live VNS
वाराणसी पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 32 किलो गांजा बरामद किया है। सिगरा थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक वाहन को रोककर तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा से वाराणसी गांजा लेकर पहुंचा था। तस्करी के लिए गांजे के 30 पैकेट पशु आहार के बोरों के बीच छिपाए गए थे, ताकि किसी को शक न हो।
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा और वाहन जब्त कर लिया है। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
🎙️ बाइट: शुभम जैन, एसीपी चेतगंज, वाराणसी कमिश्नरेट
📍 स्थान: सिगरा थाना क्षेत्र, वाराणसी
वाराणसी की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें Live VNS के साथ।
🔔 चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Like व Share करें।
Sadar, Varanasi | Oct 14, 2026