बबेरू: बिसंडा थाना पुलिस ने महिला की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Baberu, Banda | Jul 12, 2026 बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन मे जनपद मे अपराध व अपराधियों के खिलाफ कि जा रही कार्यवाही के क्रम मे बिसंडा थाना पुलिस के द्वारा शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि,कोर्रही गांव निवासी महिला बानो खातून की हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,वही बिसंडा थाने मे मुकदमा दर्ज करते हुवे तीनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया है।