जांजगीर: सुशासन तिहार के तहत जांजगीर-नैला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
जांजगीर-नैला नगर पालिका क्षेत्र में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वार्ड क्रमांक 1 से 10 के नागरिकों के लिए लगाया गया, जिसमें लोगों ने पेयजल, सड़क, सफाई सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा, जबकि सामान्य समस्याओं का मौके पर ही।