ललितपुर: चौरसिल के पास डीसीएम की टक्कर से रोड़ा निवासी जीजा की मौत, साला गंभीर रूप से घायल, दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने
राजघाट रोड स्थित काला पहाड़ एवं ग्राम चौरसिल के बीच बुधवार रात्रि करीबन 9:00 बजे एक रफ्तार डीसीएम ने ललितपुर की ओर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।उक्त दुर्घटना के दौरान ग्राम रोड़ा निवासी रिश्ते में जीजा लगने वाले धर्मेंद्र अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं उसका साला राघवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना का वीडियो सामने आया है।