दतिया नगर: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव, कपड़े उतारकर जताया विरोध
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के संयुक्त तत्वाधान में न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर किसानों क़ी समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया व ज्ञापन दिया. बताया कि ओलावृष्टि तेज हवा,बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई तथा किसानों के खेतों में बारिश का पानी भर गया जिससे खड़ी फसल सड़ गई.