महोबा: चरखारी बाईपास में खाली प्लॉट में खड़ी मारुति वैन धू-धूकर जली, आग की लपटों ने सूखी घास को भी राख कर दिया
Mahoba, Mahoba | Aug 7, 2026 खाली प्लॉट में खड़ी पुरानी मारुति ओमनी वैन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वैन पूरी तरह जलकर राख हो गई और आग की लपटों ने आसपास की सूखी घास को भी अपनी चपेट में ले लिया। कानपुर से लौट रहे एक राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।