26.50 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
#बरेली। बारादरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 वर्षीय शाहरुख आगाज खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 265 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 26.50 लाख रुपये बताई गई है, बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से स्मैक बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और रसायन भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में मु0अ0सं0 1214/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बदायूं जिले में मारपीट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तीन पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड की कार्रवाई की गई।
#Bareilly #news #live
#Bareilly #police