नवादा: नवादा पुलिस ने 10 दिन में लूटकांड का किया खुलासा, एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Nawada, Nawada | May 26, 2026 नवादा पुलिस ने एक लूटकांड का 10 दिनों के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।घटना 16 मई 2026 को सिरदला थाना क्षेत्र के खरौन्ध रेलवे स्टेशन के पास कुम्यिातरी जंगल में हुई थी।