तानसेन: गेस्ट हाउस के कर्मचारी की लोहे की रॉड से पिटाई, पसलियां टूटीं, आरोपी फरार
Tansen, Gwalior | May 30, 2026 बालाजी गेस्ट हाउस में काम करने वाले रंजीत नामक दलित युवक की लोहे के सरिये से बेरहमी से पिटाई की गई उसे मरणासन्न हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हमलावर बिट्टू उर्फ पुष्पेंद्र भदोरिया ने इस वारदात को शुक्रवार को अंजाम दिया है। यह आरोपी नौगजा सड़क का रहने वाला बताया गया है जबकि फरियादी उरवाई गेट का रहने वाला है और गेस्ट हाउस में मजदूरी करता है।