मुलताई: दुनावा के पास गांगई जोड़ पर दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में पांच लोग घायल, दो गंभीर, बैतूल रेफर
Multai, Betul | Oct 12, 2024 बीती रात करीब 9 बजे दुनावा के पास गांगई जोड़ पर दो बाइक आपस में टकरा गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि मोरन ढाना से दुर्गा पूजा में शामिल होकर वापस लौट रहा घाट पिपरिया निवासी उपराले परिवार की सामने से आ रहे मैनिखापा निवासी युवक की बाइक के साथ टक्कर हो गई। जिसमे रंजित जसवंत उपराले सहित पत्नी, पुत्री और पुत्र एवम् एक अन्य घायल हो गए थे।