अमर शहीद तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर तात्या टोपे पार्क स्थित समाधि स्थल पर दो दिवसीय शहीद मेले की शुरुआत हुई। पहले दिन शाम को देशभक्ति और धार्मिक गीतों का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से किया गया।